IPL 2025: अब शीर्ष-2 के लिए जंग, पंजाब-बेंगलुरु के हारने पर MI के लिए खुलेगा रास्ता

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

IPL 2025: अब शीर्ष-2 के लिए जंग, पंजाब-बेंगलुरु के हारने पर MI के लिए खुलेगा रास्ता
JJN News Adverties

IPL 2025: आईपीएल 2025(IPL 2025) में प्लेऑफ(playoff) की चार टीमें तय हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस(Gujarat Titans), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore), पंजाब किंग्स(punjab kings) और मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मुंबई ने बुधवार को दिल्ली को हराकर अंतिम-चार में जगह बनाई। अब जंग शीर्ष दो स्थानों को लेकर है। शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फायदा मिलता है। ऐसे में चारों टीमें शीर्ष पर लीग राउंड को खत्म करने की कोशिश करेंगी। हालांकि, इसमें गुजरात का दावा सबसे मजबूत दिख रहा है। वहीं, बेंगलुरु और पंजाब के बीच दूसरे स्थान के लिए टक्कर देखने को मिल सकती है। मुंबई की टीम चाहेगी कि बेंगलुरु और पंजाब अपने-अपने दोनों मैच हार जाएं ताकि उनके लिए शीर्ष दो का रास्ता खुल जाए।

JJN News Adverties
JJN News Adverties