टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका का सामना वेस्टइंडीज से था। सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन विकेट से हरा दिया।
टी20 विश्व कप(t20 world cup) 2024 के सुपर-8 राउंड के ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका(South Africa) का सामना वेस्टइंडीज(West indies) से था। सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें डकवर्थ लुईस नियम (Duckworth lewis rule) के तहत तीन विकेट से हरा दिया |
वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 135 रन बनाए थे। इसके बाद जब दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो ओवर के बाद दो विकेट पर 15 रन था तो बारिश ने खलल डाला। जब मैच शुरू हुआ तो तीन ओवर्स घटाए गए। दक्षिण अफ्रीका को 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य मिला। यानी बाकी बचे 15 ओवर में उन्हें 108 रन बनाने थे। छोटी-छोटी साझेदारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यह स्कोर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।