Tata IPL 2022: अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है मुंबई इंडियंस, आज राजस्थान रॉयल्स का सामना करने मैदान में उतरेगी 

RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2022(indian premier league 2022) का 44वा मैच आज मुंबई इंडियंस(mumbai indians) और राजस्थान रॉयल्स(rajasthan royals) के बीच खेला जाना है (MI vs RR)।

Tata IPL 2022: अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है मुंबई इंडियंस, आज राजस्थान रॉयल्स का सामना करने मैदान में उतरेगी 
JJN News Adverties

RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2022(indian premier league 2022) का 44वा मैच आज मुंबई इंडियंस(mumbai indians) और राजस्थान रॉयल्स(rajasthan royals) के बीच खेला जाना है (MI vs RR)। मुंबई आज अपनी पहली जीत हासिल करने की कोशिश में मैदान में उतरेगी। अब तक मुंबई 8 मैच खेल चुकी है और आठों मैचों में ही रोहित शर्मा(rohit sharma) की कप्तानी वाली टीम mumbai indians को हार का सामना करना पड़ा है और आज मुंबई अपने नवे मैच में संजू सेमसन(sanju samson) की कप्तानी वाली टीम rajasthan royals को हराकर अपनी पहली जीत के कयास लगा रही है। 
 
बात करें आईपीएल की अंक तालिका(ipl points table) की तो मुंबई इंडियंस शर्मनाक प्रदर्शन के साथ अंत में है वही राजस्थान रॉयल्स अब तक अच्छा प्रदर्शन दिखा रही है जिसके चलते वो दूसरे स्थान पर बनी हुई है। 
राजस्थान भी अब तक 8 मैच खेल चुकी है जिसमे से 6 मैचों में जीत हासिल की है। 

अब आज मुंबई की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में होगी तो वही राजस्थान की टीम एक और जीत दर्ज कर अंक तालिका में पहले स्थान पर आने की कोशिश करेगी। पिछली बार जब ये दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तब राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से मात दी थी। अब देखना है कि आज कौनसी टीम जीत दर्ज करेगी। 

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 | Rajasthan Royals playing 11

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन(CW), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, डेरिल मिशेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 | Mumbai Indians playing 11

रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (W), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह

JJN News Adverties
JJN News Adverties