टाटा आईपीएल 2022 : IPL में आज दिल्ली के लिए करो या मरो का मुकाबला वहीं मुंबई के पास कुछ नही है खोने को

पिछले बार जब ये दोनों टीमे भिड़ी थी तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है दूसरी ओर दिल्ली के लिए ये एक महत्वपूर्ण मुकाबला होगा

टाटा आईपीएल 2022 : IPL में आज दिल्ली के लिए करो या मरो का मुकाबला वहीं मुंबई के पास कुछ नही है खोने को
JJN News Adverties

टाटा आईपीएल 2022 : आईपीएल (IPL) ka 69वा मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगाये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा 
5 बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस टाटा आईपीएल 2022 के इस सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर अपनी पकड़ बनाए हुए है 
मुंबई इंडियंस ने टाटा आईपीएल के इस सीज़न में 13 मैच खेले,जिसमे से मुंबई सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस सीज़न में 13 मैच खेले जहाँ उन्होंने सात मैच जीते।
मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जहां उसे 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 48 और 43 रन बनाए।
दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जहां उन्होंने 17 रन से जीत हासिल की। उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिशेल मार्श ने 63 रन बनाए जबकि शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए।
अपने खेले गए पिछले मैच में जब ये दोनों टीमे भिड़ी थी तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में रोहित शर्मा की टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि वो पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं दूसरी ओर दिल्ली के लिए ये एक महत्वपूर्ण मुकाबला होगा क्योंकि उनके पास अभी भी प्लेऑफ़ में जगह बनाने का मौका है।अगर दिल्ली आज जीत जाती है तो वो प्लेऑफ मे अपनी जगह पक्की कर लेगी 

संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव/बासिल थम्पी, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ/फैबियन एलन, मयंक मार्कंडे

दिल्ली केपिटल्स 
डेविड वार्नर, सरफराज खान/पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद

JJN News Adverties
JJN News Adverties