रिलायंस जियो ने भारत में स्टारलिंक हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट लाने के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ करार किया है। इसके जरिए स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट को भारत में लाने की तैयारी है।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भारत में स्टारलिंक हाई-स्पीड सैटेलाइट (Starlink high-speed satellite) इंटरनेट लाने के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ करार किया है। इसके जरिए स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट को भारत में लाने की तैयारी है। हालांकि, इस समझौते को तभी अमली जामा पहनाया जा सकता है, जब स्पेसएक्स को केंद्र सरकार से भारत में स्टालिंक की सेवाएं उपलब्ध कराने की मंजूरी दी जाएगी। इससे पहले मंगलवार को एयरटेल ने स्पेसएक्स के साथ ऐसा ही समझौता किया था।
JIO ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड(broadband) इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्पेसएक्स के साथ एक समझौते की घोषणा की है। यह समझौता स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक (Starlink) बेचने के लिए अपने स्वयं के प्राधिकरण प्राप्त करने के अधीन है।