भारत में Kissan GPT लॉन्च हो चुका है। जो कि खासतौर पर भारतीय किसानों के लिए है। इसे प्रतीक देसाई ने लॉन्च किया है और दावा किया है Kissan GPT किसानों को रियल टाइम में खेती से जुड़े सुझाव देगा।
Kissan GPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाले टूल आजकल आम हो गए हैं। चैटजीपीटी(chatgpt) के आने के बाद तो ऐसे टूल की बाढ़ आई गई है। चैटजीपीटी के ही कई अवतार अभी तक लॉन्च हो चुके हैं।अब Kissan GPT लॉन्च हुआ है जो कि खासतौर पर भारतीय किसानों के लिए है। इससे पहले GitaGPT भी लॉन्च हुआ था। जिसे लेकर दावा है कि यह श्रीमद्भगवद्गीता(Shrimad Bhagavad Gita) के आधार पर लोगों के सवालों के जवाब देता है। Kissan GPT को लेकर दावा है कि यह खेती में किसानों की काफी मदद करेगा।
यह भी अन्य AI चैटबॉट(AI chatbot) की तरह है, लेकिन इसे खासतौर पर किसानों की मदद के लिए तैयार किया गया है। इसे प्रतीक देसाई(Pratik Desai) ने लॉन्च किया है और दावा किया है Kissan GPT किसानों को रियल टाइम(real time) में सुझाव देगा। Kissan GPT किसानों को फसल की खेती(crop farming), सिंचाई(irrigation), कीट नियंत्रण(pest control) और खेती से संबंधित अन्य विषयों पर वास्तविक समय में सलाह प्रदान करता है।
Kissan GPT का इंटरफेस काफी सिंपल है। काफी हद तक यह आपको चैटजीपीटी जैसा ही लगेगा। इसमें माइक्रोफोन इनपुट(microphone input) का सपोर्ट है। यह हिंदी समेत 10 भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। इसे स्मार्टफोन या लैपटॉप से एक्सेस किया जा सकता है। यह आपके सवालों के जवाब ChatGPT-3.5-turbo का इस्तेमाल करके देता है, हालांकि इसके साथ एक दिक्कत यह है कि इससे आप कुछ लिखकर नहीं पूछ सकते। इसमें सिर्फ बोलकर पूछने का विकल्प है।