काशीपुर में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर टिपलाइन शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर likes aur followers की होड़ में कुछ लोग कानून की सारी हदें पार कर रहे हैं। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की गई है । दरअसलम , मामला काशीपुर इलाके का है। यहां साइबर टिपलाइन के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से बेहद आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की गई है। वही शिकायत मिलने के बाद मामला सीधे SSP कार्यालय पहुंचा, जिसके बाद जांच शुरू की गई।
साथ ही पुलिस को एक सीडी और डिजिटल रिपोर्ट भी सौंपी गई। जब अधिकारियों ने वीडियो का ध्यानपूर्वक देखा तो मामला बेहद गंभीर निकला। जांच में सामने आया कि वीडियो काशीपुर के कुण्डेश्वरा क्षेत्र के रहने वाले युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच अब SI कौशल सिंह भाकुनी को सौंपी गई है। बता दे, पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर गैरकानूनी और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में डिजिटल सबूतों के आधार पर तेजी से कार्रवाई चल रही है।