38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम राशि जल्द मिलने वाली है। इसके लिए शासन से मंगलवार को 15 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए।
38वें राष्ट्रीय खेलों (National games) में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम राशि जल्द मिलने वाली है। इसके लिए शासन से मंगलवार को 15 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए। खेल मंत्री रेखा आर्या (Sports Minister Rekha Arya) ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर नगद इनाम राशि को दोगुना कर दिया था।
अब तक के राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर इतनी नकद इनाम राशि किसी भी राज्य में नहीं दी गई है | प्रदेश में ऐसे लगभग 240 खिलाड़ी हैं, जिन्हें व्यक्तिगत और समूह प्रतिस्पर्धा में पदक जीते हैं।