उत्तराखंड... सुबह सुबह हुआ दर्दनाक हादसा खाई में गिरी बस, 7 की मौत और फिर ?

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट–भिकियासैंण–बासोट होते हुए रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस सुबह करीब 8 बजे भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे शीलापानी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

उत्तराखंड... सुबह सुबह हुआ दर्दनाक हादसा  खाई में गिरी बस, 7 की मौत और फिर ?
JJN News Adverties

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण–रामनगर मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आपको बता दे द्वाराहाट–भिकियासैंण–बासोट होते हुए रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस सुबह करीब 8 बजे भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे शीलापानी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 यात्रियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। तो वही घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार और उप निरीक्षक संजय जोशी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचें और एंबुलेंस सेवा भी मौके पर मौजूद है और राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। फिलहाल प्रशासन द्वारा घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल घटना की विस्तृत जानकारी और मृतकों की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties