यहां में भीषण हादसा, सैकड़ों फीट गहरी खाई में समाई कार...

अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला

यहां में भीषण हादसा, सैकड़ों फीट गहरी खाई में समाई कार...
JJN News Adverties

उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां लमगड़ा क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग लमगड़ा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

वही हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

बता दे, सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों की टीम मौके पर पहुंची, और फिर कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।










 

 

 

 

JJN News Adverties