42 शिक्षकों को नियुक्ति, शिक्षा मंत्री बोले- “आप ही हैं भविष्य के निर्माता”

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 42 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए.....

42 शिक्षकों को नियुक्ति,  शिक्षा मंत्री बोले- “आप ही हैं भविष्य के निर्माता”
JJN News Adverties

अल्मोड़ा में शिक्षा और रोजगार दोनों को एक साथ मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बता दें, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 42 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने सभी नवचयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और उनके कंधों पर भावी पीढ़ी को बेहतर दिशा देने की जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक बच्चा होने के बावजूद भी किसी स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा, क्योंकि सरकार हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी बताया कि उत्तराखंड में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सरकार द्वारा प्रदेश के करीब 22 हजार विद्यालयों में शौचालयों समेत आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर छात्रावास भी स्थापित किए गए हैं।

इस दौरान उन्होंने डायट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नवनियुक्त शिक्षक मौजूद रहे।

JJN News Adverties