उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के 5 एनसीसी कैडेट्स 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। अल्मोड़ा की सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की 77वी एनसीसी बटालियन के 5 कैडेट्स इस बार की
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के 5 एनसीसी कैडेट्स 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। अल्मोड़ा की सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की 77वी एनसीसी बटालियन के 5 कैडेट्स इस बार की परेड के लिए चुने गए है जिनसे इनके परिवार वाले बेहद खुश नज़र आए।
बटालियन के ए एन ओ कप्तान देवेंद्र सिंह बिष्ट नई बताया कि इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड में सार्जेंट निकिता राणा राजपथ पर पूरी शान और आत्मविश्वास से चलेंगी।
निकिता राणा के साथ ही अंडर अफसर पुष्पेश अलमिया, अंडर अफसर गौरव सिंह, कैडेट शक्ति सिंह और कैडेट अंकित सुप्याल भी परेड का हिस्सा रहेंगे।
पांचो कैडेट्स ने राजपथ की परेड में हिस्सा लेने के लिए कई स्तरों पर कठिन प्रशिक्षण को पार किया है। पिछले 5 महीनों से चल रही ट्रेनिंग के बाद ही इन पाँचों ने इस उपलब्धि को हासिल किया और विश्वविद्यालय के साथ ही अल्मोड़ा और उत्तराखंड की भी शान बढ़ाई है।