बड़ा फर्जीवाड़ा! शिकायतकर्ता ही निकला मास्टरमाइंड

अल्मोड़ा में फर्जी दस्तावेज और नकली मुहरों के जरिए सब्सिडी लोन लेने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद शिकायतकर्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बड़ा फर्जीवाड़ा! शिकायतकर्ता ही निकला मास्टरमाइंड
JJN News Adverties

जिस शख्स ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई… आखिर वही इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड निकला। अल्मोड़ा में सामने आए इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
दरअसल, स्वास्थ्य जांच के नाम पर सब्सिडी लोन लेने के लिए सीएमओ कार्यालय के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। इतना ही नहीं, नकली मुहर, फर्जी हस्ताक्षर और गलत कागजों के जरिए बैंक से लोन लेने की कोशिश भी की गई।

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कठायत शामिल हैं।
हैरानी की बात यह है कि इस मामले की शुरुआत खुद दिनेश नेगी की शिकायत से हुई थी। उन्होंने पहले अपने साथियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो एक-एक परत खुलती चली गई।
जांच में पता चला कि पूरे फर्जीवाड़े की साजिश में दिनेश नेगी खुद शामिल था। पुलिस को जांच में कई अहम सबूत मिले, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
अब इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग भी हैरान हैं कि आखिर शिकायतकर्ता ही आरोपी कैसे बन गया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties