सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।
Almora News: अल्मोड़ा(almora) के सोबन सिंह जीना परिसर(soban singh jeena) अल्मोड़ा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष(alumni association president) पर दुष्कर्म(Rape) का आरोप लगने से माहोल गरमाया हुआ है। जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। और मेडिकल जांच के बाद छात्रा के बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक एक छात्रा ने तहरीर सौंपी है। उनका कहना है कि वो नगर में ही रहकर SSJ परिसर अल्मोड़ा में पढ़ाई करती है। बीते वर्ष छात्र संघ अध्यक्ष के साथ उसकी जान पहचान हुई। उसने आरोप लगाया है कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। और बीते दिनों पेट में दर्द की शिकायत पर उसने महिला अस्पताल में जांच कराई। इस बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। शनिवार को छात्रा ने कोतवाली में आरोपी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा का महिला अस्पताल(Mahila Hospital) में मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।