शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट वाले शिक्षक सस्पेंड...

उत्तराखंड: अल्मोड़ा जिले में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन सहायक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है....

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट वाले शिक्षक सस्पेंड...
JJN News Adverties

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन सहायक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में इन शिक्षकों के UTET (उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्रमाणपत्र सत्यापन के दौरान फर्जी पाए गए।

सत्यापन में फर्जी मिले UTET प्रमाणपत्र

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने रामनगर बोर्ड से कराए गए सत्यापन के दौरान तीन शिक्षकों के UTET प्रमाणपत्रों में अनियमितता पाई। इसके बाद विभाग ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

जनवरी में हुई थी नियुक्ति

निलंबित शिक्षकों में अंजना ग्वासीकोटी, प्रियांशु चंद्र और भूपेंद्र कुमार शामिल हैं। तीनों की नियुक्ति इसी वर्ष जनवरी में विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक के पद पर हुई थी।

पिछले महीने शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के तहत पांच शिक्षकों के प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए भेजे गए, जिनमें से तीन के दस्तावेज फर्जी पाए गए।

विभागीय जांच शुरू

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों के सत्यापन और पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

JJN News Adverties