अल्मोड़ा मे युवती से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। बता दे दो महीने पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
अल्मोड़ा(Almora) मे युवती से दुष्कर्म(Rape) के आरोपी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। दो महीने पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी और वो तब से ही फरार चल रहा था। 24 नवंबर को दी गई तहरीर में युवती का कहना था की आरोपी ने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
वही पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। जहां केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया ,जिसके बाद से ही उसकी खोज में पुलिस जुटी थी। शुक्रवार को उसे जीआर गेट(GR Gate) अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध मे एसएसपी देवेंद्र पींचा(SSP Devendra Pincha) ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बता दे आरोपी एक छात्रसंघ का सक्रिय कार्यकर्ता था। जहां घटना के बाद आरोपी को छात्रसंघ से भी निष्कासित(Expelled) कर दिया गया |