'पानी दो, वरना चुनाव बहिष्कार' अल्मोड़ा में ग्रामीणों की बड़ी चेतावनी

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में पेयजल संकट: 40 से अधिक गांवों के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार को साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.....

'पानी दो, वरना चुनाव बहिष्कार'  अल्मोड़ा में ग्रामीणों की बड़ी चेतावनी
JJN News Adverties

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। बता दे, 40 से अधिक गांवों के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार को साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

दरअसल, विकासखंड भिकियासैंण में क्षेत्रीय जन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल के नेतृत्व में सिनार, विनायक, बौली समेत 40 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने भिकियासैंण बाजार से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

वही प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि नौला-मानिला देवी कमराड़ पम्पिंग पेयजल योजना से जुड़े 40 से अधिक गांव पिछले दो सप्ताह से भीषण पेयजल संकट झेल रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से योजना का अपग्रेड होने के बावजूद नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। जो पानी कभी-कभार मिलता भी है, वो गंदा और उपयोग के लायक नहीं होता। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि पेयजल आपूर्ति तत्काल सुचारू की जाए, पम्प हाउस में स्टेबलाइजर लगाया जाए, मानिला देवी के पुराने टैंक से वैकल्पिक जलापूर्ति शुरू की जाए और भिकियासैंण में विद्युत यांत्रिक विभाग का अलग डिवीजन खोला जाए।

JJN News Adverties