पत्नी की मौत के बाद पति फरार, एक रात, एक मौत और कई सवाल

अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड स्थित खुमाड़ ग्रामसभा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ 25 वर्षीय एक विवाहिता की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई...

पत्नी की मौत के बाद पति फरार, एक रात, एक मौत और कई सवाल
JJN News Adverties


अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड स्थित खुमाड़ ग्रामसभा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ 25 वर्षीय एक विवाहिता की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार, देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही सल्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची  और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

 उसके बाद, शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।  बता दे प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गंभीर मारपीट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, उनका का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

JJN News Adverties