उत्तराखंड में नल खोला तो निकले कीड़े! जल व्यवस्था पर सवाल

अल्मोड़ा के लोअर माल रोड में नल के पानी से कीड़े निकलने का वीडियो वायरल, लोगों में डर और आक्रोश। जल संस्थान पर लापरवाही के आरोप, अधिकारियों ने शिकायत मिलने पर जांच का आश्वासन दिया।

उत्तराखंड में नल खोला तो निकले कीड़े! जल व्यवस्था पर सवाल
JJN News Adverties

अल्मोड़ा से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां नल के पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के लोअर माल रोड क्षेत्र में एक घर के नल से कीड़े निकलने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासी कमल जोशी के मुताबिक, जब वे घर में पानी भर रहे थे, तभी बाल्टी में कीड़े तैरते हुए दिखाई दिए। ध्यान से देखने पर साफ हुआ कि ये कीड़े सीधे नल के पानी के साथ आ रहे थे। इसके बाद परिवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर साझा किया।

इस घटना के बाद लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पानी की टंकियों और पाइपलाइनों की साफ-सफाई और नियमित जांच नहीं की जा रही है। वहीं, जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उनके पास कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है, लेकिन शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले ने पेयजल व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties