कैंची धाम दर्शन के बाद केदारनाथ जा रहे जयपुर के 20 वर्षीय छात्र की रामगढ़ नदी में डूबने से मौत हो गई।
उत्तराखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है… जहां कैंची धाम दर्शन के बाद एक युवा छात्र की जान चली गई। बता दे, मामला भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर रामगाड़ पुल के पास का है… जहां राजस्थान के जयपुर से आए चार दोस्तों में से एक 20 साल के छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि चारों दोस्त कैंची धाम में दर्शन करने के बाद केदारनाथ के लिए निकले थे… लेकिन रास्ते में उन्होंने रामगाड़ नदी में नहाने का फैसला किया। वही दोपहर के समय जैसे ही सभी दोस्त नदी में उतरे… तभी प्रिंस अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की… लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से वो गहरे पानी में समा गया।
सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची… और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जहाँ काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के दोस्तों और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है… और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है… और परिजनों को सूचना दे दी गई है।वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि नदी-नालों में नहाते समय सावधानी बरतें और गहरे पानी से दूर रहें।