अल्मोड़ा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें। पुलिस की निगरानी में हुआ वितरण, घंटों इंतजार के बाद लोगों को मिला ईंधन, हालात अभी भी सामान्य नहीं।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
आपको बता दे सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल का वितरण पुलिस की कड़ी निगरानी में किया गया।
हालात ऐसे बन गए कि लोगों को तेल भरवाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा।
तो वही भारी भीड़ के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जिसे संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक सोमवार को नगर के सभी पांच पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म हो गया था, जिसके कारण लोगों को दिनभर इधर-उधर भटकना पड़ा।
वही मंगलवार को जैसे ही कुछ पंपों पर ईंधन की आपूर्ति हुई, वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।जिसमे बाद कड़ी धूप में घंटों इंतजार करने के बाद लोग अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए।
वहीं, शिखर तिराहा और पाण्डेखोला स्थित एक-एक पेट्रोल पंप पर मरम्मत कार्य के चलते ईंधन उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे समस्या और बढ़ गई फिलहाल, प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ईंधन की आपूर्ति सामान्य होने तक लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।