जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अल्मोड़ा ज़िले की निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है......
उत्तराखंड की होनहार बेटी निकिता चंद ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हौसला मजबूत हो, तो कोई भी मंच बड़ा नहीं होता। दरअसल , जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अल्मोड़ा ज़िले की निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है।
बता दे, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की छात्रा निकिता चंद ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया। वही अपने दमदार पंच और शानदार तकनीक के दम पर उन्होंने एक के बाद एक मुकाबले जीतते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि फाइनल में उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा।
निकिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न सिर्फ अल्मोड़ा बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश में खुशी की लहर है। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने निकिता को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि ये उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। वही खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने भी निकिता की मेहनत की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि वो भविष्य में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम और ऊंचा करेंगी।