अल्मोड़ा जिले में दौड़ा जुनून, विजेता बने नीरज-कविता

अल्मोड़ा जिले के सल्ट मैराथन 2026 में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर फिटनेस का संदेश दिया, 6 किमी दौड़ में नीरज और कविता तड़ियाल विजेता बने। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना रहा।

अल्मोड़ा जिले में दौड़ा जुनून, विजेता बने नीरज-कविता
JJN News Adverties

अल्मोड़ा जिले के सल्ट से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आ रही है, जहां खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सल्ट मैराथन 2026 का आयोजन किया गया।

सल्ट विकास खंड के शशिखाल में आयोजित इस मैराथन को उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख कंचन रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में 18 वर्ष से अधिक आयु के करीब 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें 70 पुरुष और 30 महिलाएं शामिल रहीं।

करीब 6 किलोमीटर लंबी इस मैराथन में प्रतिभागियों ने जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ लगाई। पुरुष वर्ग में नीरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि दिनेश चंद्र दूसरे और सुंदर सिंह बोरा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में कविता तड़ियाल ने बाजी मारी, जबकि राधा और मीरा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं

विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और फिटनेस को बढ़ावा देना है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties