जिला पंचायत अल्मोड़ा में अपर मुख्य अधिकारी रहे शेर सिंह परगाई की माता बसंती परगाई अब हमारे बीच नहीं रही
Latest Uttarakhand News : चर्चित समाजसेवी बसंती आमा का निधन : अल्मोड़ा से एक दुखद खबर सामने आ रही है बता दे सामाजिक कार्यों और अपने सेवा के चलते क्षेत्र में खासी लोकप्रिय जिला पंचायत अल्मोड़ा में अपर मुख्य अधिकारी रहे शेर सिंह परगाई की माता बसंती परगाई अब हमारे बीच नहीं रही। उनका बीते दिन अपने निवास स्थान में निधन हो गया। और आज उनकी अंतिम यात्रा घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
बसंती आमा क्षेत्र में खासी लोकप्रिय और मिलनसार स्वभाव की थी। उन्होंने समाज में कई सेवा कार्य किए। लेकिन विगत छह महीने से बीमार होने के चलते बीते दिन उनका 93 साल की आयु में निधन हो गया।
सामाजिक कार्यों की बात करें तो बसंती देवी ने गर्भवती महिलाओं की सेवा करते हुए सैकड़ों बच्चों को जन्म दिलाने में बड़ा सहयोग किया। साथ ही उनकी हर समारोह में भागीदारी देखी जाती थी। बसंती आमा ने अपने जीवन में काफी कष्ट झेले थे। महज 21 साल की आयु में वह विधवा हो गयी थीं। उन्होंने बड़े संघर्ष के साथ अपना जीवन यापन किया और अपनी एकमात्र संतान शेर सिंह परगाई को पढ़ाया जो अपर मुख्य अधिकारी के पद तक पहुंचे।
आज बसंती आमा की अंतिम यात्रा उनके निवास से घाट के लिए प्रस्थान करेगी। जहा पूरे सम्मान के साथ उन्हे आखरी विदाई दी जायेगी