सल्ट विकास खंड के देवायल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
सल्ट विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवायल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है।तो वही पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित रावत के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।अमित रावत का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवायल में वर्तमान समय में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात नहीं है। इसके चलते डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने बताया कि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों और अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ के साथ-साथ मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।बता दे ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अस्पताल में जल्द से जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनआंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।