उत्तराखंड में सड़क हादसे ने छीनी एक और ज़िंदगी, क्षेत्र में शोक की लहर

रानीखेत में सड़क हादसे में युवा कार्तिकेय शर्मा की मौत, क्षेत्र में शोक; पूर्व एमएलसी बी.डी. शर्मा के प्रपौत्र थे

उत्तराखंड में सड़क हादसे ने छीनी एक और ज़िंदगी, क्षेत्र में शोक की लहर
JJN News Adverties

रानीखेत से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां सड़क दुर्घटना में एक युवा की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।
आपको बतादे की पूर्व एमएलसी स्वर्गीय बी.डी. शर्मा के प्रपौत्र और त्रिभुवन शर्मा के पुत्र कार्तिकेय शर्मा का सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया।
इस दर्दनाक घटना के बाद न सिर्फ शर्मा परिवार, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि कार्तिकेय शर्मा एक उज्ज्वल भविष्य वाले युवा थे, जिनकी अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है।
जैसे ही इस घटना की खबर सामने आई, लोग भावुक हो उठे और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने लगे।
इस बीच, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित की गई, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई
फिलहाल, पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है और लोग लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties