सहकारी बैंक में फर्जीवाड़ा? नियमों को ताक पर रख बांटे गए करोड़ों!!

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सहकारी बैंक के करोड़ों रुपये के ऋण घोटाले का मामला सामने आया है।

सहकारी बैंक में फर्जीवाड़ा? नियमों को ताक पर रख बांटे गए करोड़ों!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में सहकारी बैंक में करोड़ों रुपये के ऋण घोटाले का मामला उजागर हुआ है। साथ ही इस मामले में बैंक के पूर्व MD समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला अल्मोड़ा के उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की अल्मोड़ा शाखा से जुड़ा है…जहां साल 2017 में एक फर्म को दी गई ऋण सीमा में बड़ी अनियमितता सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैंक प्रबंधन समिति ने उस समय फर्म को करीब 2 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट देने की मंजूरी दी थी, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार करते हुए इस सीमा को बढ़ाकर सीधे 7 करोड़ रुपये कर दिया।

इतना ही नहीं…शिकायत में ये भी कहा गया है कि लोन स्वीकृति के दौरान बैंक के तय नियमों का पालन नहीं किया गया, कम मूल्य की संपत्ति को गिरवी रखकर लोन पास किया गया और दस्तावेजों में भी गड़बड़ी की गई।इस पूरे मामले में तत्कालीन MD दीपक कुमार, GM धर्मवीर सिंह, AJM कर्ण सिंह बिष्ट, तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज राणा। साथ ही संबंधित फर्म के दो निदेशक भी नामजद किए गए हैं।वही बैंक प्रबंधन की तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर दर्ज की गई है और अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties