GIC में महिला शिक्षिका पर छात्रों के बाल काटने और यूनिफॉर्म फाड़ने का आरोप।

अल्मोड़ा के सल्ट स्थित GIC बांगीधार में एक शिक्षिका पर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप लगे हैं। मामले में जांच समिति गठित की गई है, रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई होगी।

GIC में महिला शिक्षिका पर छात्रों के बाल काटने और यूनिफॉर्म फाड़ने का आरोप।
JJN News Adverties

अल्मोड़ा जिले के सल्ट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बांगीधार में एक महिला शिक्षिका पर 12वीं के पांच छात्रों के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। इसमें आरोप है कि अनुशासन के नाम पर शिक्षिका ने छात्रों के बाल काट दिए, उनकी यूनिफॉर्म फाड़ दी और कॉपियां भी फाड़ डालीं।


आपको बता दे घटना के बाद परिजनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही मामला बढ़ने पर शिक्षिका ने प्रधानाचार्य को लिखित माफीनामा सौंपकर अवकाश ले लिया।


इतना ही नहीं एसडीएम रिंकू बिष्ट ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसे 26 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि, जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

JJN News Adverties