दर्दनाक हादसा !! कार मकान की छत पर गिरी, चालक की मौके पर मौत

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा—अनियंत्रित कार मकान की छत पर गिरी, चालक की मौके पर मौत, इलाके में दहशत।

दर्दनाक हादसा !! कार मकान की छत पर गिरी, चालक की मौके पर मौत
JJN News Adverties

अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, बुधवार तड़के करीब 3 बजे रानीखेत तहसील के ग्राम देहोली (चौबटिया) में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 से 20 मीटर नीचे जा गिरी। इसके बाद कार सीधे एक मकान की छत पर जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई और इलाके में शोक के साथ दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक वैगनआर देहोली क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते कार तेजी से नीचे गिरी और स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत पर जा टकराई, जिससे कार और मकान दोनों को भारी नुकसान हुआ।
वहीं, मृतक की पहचान भुवन प्रसाद (32) निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को सूचना दे दी गई।

JJN News Adverties
JJN News Adverties