Weather Update: उत्तराखंड(uttarakhand) राज्य के कई पहाड़ी जनपदों में बीते दिनों बर्फ़बारी(snowfall) का मंजर देखने को मिला जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
Weather Update: उत्तराखंड(uttarakhand) राज्य के कई पहाड़ी जनपदों में बीते दिनों बर्फ़बारी(snowfall) का मंजर देखने को मिला जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। सिर्फ पहाड़ी इलाके ही नहीं बल्कि मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम अब ठंडा होने लगा है। लेकिन अब बीते दिन से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा भी हो रहा है।
राज्य में पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा(fog) छाने लगा है। मौसम विभाग(meteorological department) के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य के आसपास ही बना रह सकता है। लेकिन शुष्क मौसम के बावजूद सुबह और शाम कंपकंपी महसूस की जा रही है। खासकर पहाड़ों में शीत का प्रकोप बढ़ गया है। रात को पाला पड़ने से सड़कों पर सफर भी खतरनाक साबित होने लगा है।
वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध छा रहा है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान सामान्य से कुछ नीचे पहुंच गया है। दून में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। पहाड़ों में पाला गिरने और मैदानों में कोहरा छाने रहने की आशंका है।