Uttarakhand Weather: कई दिनों मौसम का मिजाज है सामान्य, लेकिन अब तापमान में गिरावट के है आसार 

Weather News: उत्तराखंड(uttarakhand) में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।  लेकिन अब कल से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही राज्य के कुछ इलाको में दो दिन बादल छा सकते हैं।

Uttarakhand Weather: कई दिनों मौसम का मिजाज है सामान्य, लेकिन अब तापमान में गिरावट के है आसार 
JJN News Adverties

Weather News: उत्तराखंड(uttarakhand) में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।  लेकिन अब कल से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही राज्य के कुछ इलाको में दो दिन बादल छा सकते हैं। हालाँकि अभी अगले एक हफ्ते तक बारिश का कहीं कोई अनुमान नहीं है।

बीते दिन पिथौरागढ़(pithoragarh), अल्मोड़ा(almora), चंपावत(champawat) और बागेश्वर(bageshwar) में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। नैनीताल(nainital) में तापमान स्थिर रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र(meteorological department) के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 12 से 16 डिग्री के आसपास अंतर रह सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। 

वही देहरादून(dehradun) में गुरुवार को तापमान अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहा जबकि आज अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद तीन दिसंबर को न्यूनतम तापमान भी गिरेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है।
4 दिसंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम हो जाएगा। इसके बाद 5 और 6 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। वही 7 और 8 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties