रानीखेत के सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा व्यापारी की मौत हो गई।
रानीखेत के सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा व्यापारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल (Hospital) भिजवाया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान जरूरी बाजार निवासी 30 साल के लव साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात भोजन करने के बाद लव सदर बाजार की ओर निकला था। इसी दौरान उसके दोस्तों का फोन आया, जिसके बाद वो गांधी चौक क्षेत्र की ओर पहुंचा | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांधी चौक की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने लव साह को कुचल दिया..इस हादसे में लव को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (PostMortem) के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है..चालक रामनगर का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है |