क्या खत्म होगा कैंची धाम का जाम? मिला बड़ी खुसखबरी का पैगाम !

कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और यातायात जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है....

क्या खत्म होगा कैंची धाम का जाम? मिला बड़ी खुसखबरी का पैगाम !
JJN News Adverties

कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और यातायात जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने निर्माणाधीन भवाली सैनिटोरियम-रातीघाट बाईपास मार्ग का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक, बाईपास मार्ग में सड़क निर्माण का प्रमुख कार्य पूरा हो चुका है। वहीं रातीघाट में अल्मोड़ा हाईवे को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे वैली ब्रिज का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसमें अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में ब्रिज का कार्य पूरा कर आवश्यक परीक्षण किए जाएंगे, जिसके बाद बाईपास मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा आयुक्त ने सड़क पर समतलीकरण, दिशा-सूचक, सुरक्षा संकेतक और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।

कैंची धाम क्षेत्र में बन रही आधुनिक पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया। यहाँ अधिकारियों के अनुसार 330 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग विकसित की जा रही है, जिसमें 180 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा फिलहाल उपलब्ध है

साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पाथवे और कंट्रोल रूम का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। जिसमें अधिकारियों का दावा है कि पार्किंग, ब्रिज और अन्य निर्माण कार्य अगले तीन महीनों के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि इन व्यवस्थाओं के शुरू होने के बाद कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से काफी राहत मिलेगी और यात्रा पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties