जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत! गांव में मचा हड़कंप!!

अल्मोड़ा के गरमपानी क्षेत्र में मवेशी चराने जंगल गई 48 वर्षीय महिला बचुली देवी की 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।

जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत! गांव में मचा हड़कंप!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां मवेशियों को चराने जंगल गई एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई।बता दे, ये घटना गरमपानी क्षेत्र के औलिया गांव की है, जहां 48 साल की बचुली देवी गुरुवार सुबह अपने मवेशियों को लेकर जंगल की ओर निकली थीं। लेकिन जब देर शाम तक वो घर वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

वही महिला के पति गोधन सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की। इसी बीच सूचना मिलते ही SDRF और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जहां काफी देर की तलाश के बाद बचुली देवी करीब 150 मीटर गहरी खाई में बेसुध अवस्था में मिलीं। महिला को देख SDRF जवान कठिन और जोखिम भरे रास्तों से नीचे उतरे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।फिलहाल प्रशासन ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

JJN News Adverties