बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट के चलते 21 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। भारी बारिश और बिजली की चेतावनी के बीच प्रशासन ने एहतियातन फैसला लिया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 21 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।
आपक बता दे भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार, 21 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।
इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसी के साथ प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।