उत्तराखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच!!

बागेश्वर के गोगीनापानी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उत्तराखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच!!
JJN News Adverties

बागेश्वर जिले के गोगीनापानी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ऐसे में घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
दरअसल मृतक के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसमें सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।


इतना ही नहीं पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आपको बता दे जिस दुकान के सामने घटना हुई, उसके संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties