मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में बड़ा बदलाव , जानिए किसका कहाँ हुआ तबादला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राजभवन की सुरक्षा में बदलाव किए गए हैं | इसको लेकर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में बड़ा बदलाव , जानिए किसका कहाँ हुआ तबादला
JJN News Adverties

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) और राजभवन (Raj Bhavan) की सुरक्षा में बदलाव किए गए हैं | इसको लेकर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं | निरीक्षक कन्हैया लाल को राजभवन देहरादून से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में , निरीक्षक बृजमोहन गुसाई को SIO डाकपत्थर से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ,महिला निरीक्षक वन्दना जोशी को एलआईयू देहरादून से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में , उपनिरीक्षक दिगम्बर काला को S.I.O टिहरी से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में, उपनिरीक्षक मैलेन्द्र सिंह को S.P.R कार्यालय देहरादून से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में , उपनिरीक्षक धनपाल सिंह को एलआईयू हरिद्वार से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भेजा गया है ,कुल मिलाकर 21 कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भेजा गया है |

वहीँ पहले से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को दूसरी जगहों पर भेजा गया है | मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को एलआईयू हरिद्वार, उपनिरीक्षक जसवीर सिंह को मुख्यमंत्री की सुरक्षा से एलआईयू टिहरी ,उपनिरीक्षक अजय सिंह को मुख्यमंत्री की सुरक्षा से एलआईयू हरिद्वार ,उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री की सुरक्षा से एलआईयू देहरादून ,उपनिरीक्षक विनोद जोशी को मुख्यमंत्री की सुरक्षा से अधिसूचना मुख्यालय ,आरक्षी मनमोहन सिंह नेगी को एलआईयू हरिद्वार ट्रांसफर किया गया है | 

JJN News Adverties
JJN News Adverties