उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर। देहरादून-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह। तापमान में गिरावट से राहत।

उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं से जहां ठंडक बढ़ गई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई पहाड़ी जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे जनजीवन कुछ प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। देहरादून और नैनीताल समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज गर्जना, आकाशीय बिजली, ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

तो वही मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। इस मौसम बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून का तापमान पहले से कम हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं और बारिश से नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते बंद हुए और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties