कांग्रेस के दिग्गज नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार बद्रीनाथ धाम पहुंचे | उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे |
कांग्रेस के दिग्गज नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार बद्रीनाथ धाम पहुंचे | उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे | पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और यशपाल आर्य ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने बदरीनाथ सिंह द्वार पर जय बदरीविशाल के जयकारे भी लगाए।
सूत्रों के अनुसार हरीश रावत पूजा अंचराना करने के बाद आम लोगों से मुलाकात करेंगे | साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं | ऐसे में ज्यादातर पार्टियों के तमाम बड़े नेता, भोले बाबा से आशीर्वाद लेने के लिए उनके दरबार पहुंच रहे हैं | पिछले महीने अक्टूबर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साथ में केदारनाथ धाम में भोले बाबा के दर्शन किये | इससे पहले हरीश रावत केदारनाथ धाम के दर्शन करने भी गये थे | बद्रीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को बंद हो जाएंगे | जिसके चलते तमाम श्रद्धालु बड़ी संख्या में बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं |