उत्तराखंड में यहाँ घर लौट रहे छात्र को गुलदार ने बनाया निवाला

उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार देर रात गुलादर ने एक 17 साल के छात्र को अपना निवाला बना लिया। आपको बता दें किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से दूर बरामद किया गया

उत्तराखंड में यहाँ घर लौट रहे छात्र को गुलदार ने बनाया निवाला
JJN News Adverties

Uttarakhand News:- उत्तराखंड(Uttarakhand) के देवप्रयाग(Devpryag) में गुरुवार देर रात गुलादर ने एक 17 साल के छात्र को अपना निवाला बना लिया। आपको बता दें किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से दूर बरामद किया गया । देवप्रयाग विधायक(Devprayag MLA) ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। बता दें किशोर का शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था वहीं शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वन विभाग को गुलदार(Guldar) को पिंजरे में कैद(caged) करने में सफलता मिल गई

जानकारी के मुताबिक देवप्रयाग तहसील(Devprayag Tehsil) में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का बेटा अनुराग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। जहाँ से वो रात करीब सात बजे खेलकर लौट रहा था, तभी अचानक घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया | मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। वहीँ इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ कई घंटों तक उसे ढूंढ़ते रहे, लेकिन किशोर का कुछ पता न चल सका। देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम को किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। बता दें हादसे की सूचना पाकर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी(MLA Vinod Kandari) घटनास्थल पर पहुंचे और अदिकारियों को गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए |

JJN News Adverties
JJN News Adverties