उत्तराखंड में 23 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी। देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की अपील।
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने 23 जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। आपको बता दे मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
तो मौसम विभाग ने 24 और 25 जुलाई के लिए भी कई जिलों में भारी बारिश और तेज बारिश के दौर की चेतावनी दी है।
इसमें प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि भारी बारिश के चलते भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने और जलभराव जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।