जोशीमठ में एक होटल को तोड़ने में लगा मजदूर संतुलन खोने की वजह से गिर गया |जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गया |
Uttarakhand News: उत्तराखंड(uttarakhand) के जोशीमठ(joshimath) के दयनीय हालातों से तो हम वाकिफ ही है| जहां भू-धसाव(landslide) के कारण आए दिन लोगों को अपने घरों से विस्थापन करना पड़ रहा है| इसी कड़ी में एक और दुखद मामला सामने आ रहा है|
जहां जोशीमठ में एक होटल को तोड़ने में लगा मजदूर संतुलन खोने की वजह से गिर गया | जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गया | वहीं, एसडीआरएफ(sdrf) और एनडीआरएफ(ndrf) की टीम ने मजदूर को घटनसाथल से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल, जोशीमठ में भू धसाव के चलते खतरे की जद में आने से दो होटलों माउंट व्यू(mount view) और मलारी(malaari) की तीन-तीन मंजिल को ध्वस्त किया जा रहा था | बताया जा रहा है की ये दोनों होटल लगातार पीछे की ओर खिसक रहे थे और आपस में टकराने की हालत में पहुँच गए थे| | इसी के चलते सोमवार को होटल की दीवारों में दरारें भी आने लगी थी| जिसकी वजह से इसे असुरक्षित चिह्नित कर धवस्तिकरण(demolition) का काम चल रहा था |
इस दौरान एक मजदूर होटल को तोड़ने का काम कर रहा था लेकिन अचानक उसने अपना संतुलन खो दिया| जिसकी वजह से वो होटल के ऊपर से सीधे नीचे गिर गया | गंभीर रूप से घायल हो गया|
वही घटना की सूचना मिलने पर राहत-बचाव कार्यों में लगी SDRF और NDRF की टीम ने मौके पर पहुँच कर घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया | फिलहाल मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही और उसका इलाज चल रहा है |
वही दूसरी ओर जोशीमठ में भू -धसाव की वजह से अबतक 863 घरों में दरार चिह्नित की जा चुकी है| जिनमे से 181 भवनों को असुरक्षित जोने में डाल दिया गया है|