एक परिवार अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देने गांव लौट रहा था. आंखों में आंसू थे, दिल में गम था और घर पहुंचकर अंतिम संस्कार की तैयारी करनी थी। लेकिन रास्ते में हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा .....
एक परिवार अपने प्रियजन को अंतिम विदाई देने गांव लौट रहा था... आंखों में आंसू थे, दिल में गम था और घर पहुंचकर अंतिम संस्कार की तैयारी करनी थी। लेकिन रास्ते में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि एक मौत का मातम तीन और मौतों में बदल गया। बता दे, शनिवार तड़के करीब चार बजे चमोली के देवाल विकासखंड के ल्वाणी गांव के जंगल क्षेत्र में परिवार की ईको वैन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
वही हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वैन में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतकों में बलबीर सिंह, उनकी पत्नी शांति देवी और 18 वर्षीय बेटा आंशु बिष्ट शामिल हैं।
वहीं कविता देवी, मयंक सिंह और रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को आई नींद की झपकी मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।