हल्द्वानी समेत उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बढ़ेगी गर्मी

कुमाऊं के कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जबकि हल्द्वानी और नैनीताल में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल है कि बारिश कब होगी और कितनी होगी ?.....

हल्द्वानी समेत उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बढ़ेगी गर्मी
JJN News Adverties

हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जहां कुमाऊं के कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जबकि हल्द्वानी और नैनीताल में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल है कि बारिश कब होगी और कितनी होगी ?

मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। वहीं हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम सुहावना बना रह सकता है।

हालांकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिसके चलते आने वाले दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने फिलहाल लू को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के कारण मैदानी इलाकों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई गई है। अगर तापमान की बात करें तो केदारनाथ में न्यूनतम तापमान 4 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे वहां अभी भी ठंड का एहसास बना हुआ है। वहीं खटीमा प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कुल मिलाकर उत्तराखंड में आज मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties