टनकपुर चंपावत हाइवै पर बड़ा हादसा खाई मे गिरी मैक्स 14 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
uttarakhand accident: उत्तराखंड के टनकपुर-चम्पावत हाईवे पर कल देर रात एक मैक्स गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में सवार 16 में से 14 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मैक्स गाड़ी का नंबर UK 04 TA 4712 था। और इसमें सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में एक शादी में गए थे। और शादी से लौटते समय यह हादसा हो गया।
रात करीब 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
जिसमे 14 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। वही गंभीर रूप से घायल चालक और एक व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चालक की हालत ज्यादा गंभीर है।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है। पुलिस अधिकारियो का कहना है कि अभी दुर्घटना का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। लेकिन यह माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है।