मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हल्द्वानी, STH पहुंच कर जाना घायलों का हाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने चंपावत जिले में हुए हादसे में घायल मरीज का हाल चाल जाना.

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हल्द्वानी, STH पहुंच कर जाना घायलों का हाल
JJN News Adverties

हल्द्वानी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (बुधवार) हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने चंपावत जिले में हुए हादसे में घायल मरीज का हाल चाल जाना. और मरीज के उपचार के बारे में चिकित्सकों से वार्ता की. सीएम धामी ने बताया कि विगत मंगलवार के दिन अत्यंत दुखद दुर्घटना चंपावत क्षेत्र में हुई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. चंपावत पहुंच कर पीड़ित परिवारो के घर पहुंच कर सांत्वना दी है. 

वहीं डॉक्टर को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. वहीं डॉक्टरों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की इलाज के दौरान लापरवाही ना बरतें. लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर को बक्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा राज्य सरकार हर समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है ऐसा आश्वासन दिया गया। इसी क्रम में उक्त दुर्घटना में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को देखने हल्द्वानी आया हूं।

मुख्यमंत्री ने बताया हादसे की जांच की जा रही है, और घायलों की पूरी मदद की जाएगी | वहीं इस घटना के दौरान जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिजनों की आर्थिक सहायता भी सरकार के करेगी | वहीं घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने शोक व्यक्त किया है

मुख्यमंत्री धामी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में अन्य मरीजों को भी देख कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी, एमएस डॉक्टर सत्यवली, मेयर डॉक्टर जोगेंद्र सिंह पाल रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, तरुण बंसल, धीरेंद्र रावत, योगेश रजवार, कनिष्क ढींगरा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties