चंपावत में पिता समेत दो की मौत से मचा कोहराम , हादसे के 8 घंटे के बाद मिली सूचना

मातम में बदली बेटे के जन्मदिन की खुशियां, चंपावत में पिता समेत दो की मौत से मचा कोहराम , हादसे के 8 घंटे के बाद मिली सूचना

चंपावत  में पिता समेत दो की मौत से मचा कोहराम , हादसे के 8 घंटे के बाद  मिली सूचना
JJN News Adverties

चंपावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को  छोडक़र घर लौट रहे पिता और कार में मौजूद 1 ग्रामीण की हादसे में मौत हो गई। वही हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से  घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात पाटी के गांव नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन था। रात में जन्मदिन मनाने के बाद डूंगर सिंह मेहमानों को छोडऩे के लिए  अपनी कार से मूलाकोट गए थे।  जहा से वापस लौटते समय रात करीब 10 बजे  रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार अनियंत्रित होकर  80 मीटर गहरी खाई में गिर गई।  हादसे में डूंगर सिंह और  होशियार सिंह ने  मौके पर ही दम तोड़ दिया।  जबकि प्रकाश सिंह और मदन सिंह  घायल हो गए। हादसे से बाद करीब 8 घंटे तक बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह को गुरुवार सुबह होश आया तो उन्होंने हादसे की  सूचना अपनी  पत्नी को दी।  जिसके बाद पुलिस को  हादसे की सुचना दी गयी ।  पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर  स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 


 

JJN News Adverties
JJN News Adverties