चंपावत के चमदेवल क्षेत्र में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में पक्षपात और खराब सड़क निर्माण पर सवाल उठाए हैं।
चंपावत जिले के नेपाल सीमा से लगे चमदेवल क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।
दरअसल स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाले कार्यों और बजट में पक्षपात किया जा रहा है।
उनका कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में मनमानी कर विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इतना ही नहीं ग्रामीणों ने किमतोली-चमदेवल सड़क के हालात पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि तीन महीने पहले हुआ डामरीकरण अब उखड़ने लगा है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट तक नहीं है, जबकि पेयजल संकट इतना गंभीर है कि लोगों को टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।