चंपावत के लोहाघाट में नई स्कूटी के इंडिकेटर को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। शिक्षक पति पर पत्नी द्वारा चाकू से हमला करने का आरोप। दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंपावत के लोहाघाट में एक सरकारी शिक्षक दंपती के बीच नई स्कूटी के इंडिकेटर को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। इसमें आरोप है कि कहासुनी के दौरान पत्नी ने अपने शिक्षक पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसमें पुलिस के अनुसार, हाल ही में खरीदी गई स्कूटी का इंडिकेटर टूटने पर दोनों के बीच पहले बहस हुई। जिसके बात पड़ोसियों ने मामला शांत कराया, लेकिन रात में विवाद दोबारा बढ़ गया। इसमें आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने पति की गर्दन, पीठ और हाथ पर चाकू से कई वार कर दिए।
इतना ही नहीं घायल शिक्षक को पड़ोसियों की मदद से उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आपको बता दे मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष कुंदन बोहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।