वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगीरथ भट्ट ने सरकार पर विकास की अनदेखी, भ्रष्टाचार बढ़ाने और महिला सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।
चंपावत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पांच साल पूरे होने का जश्न मना रही है, लेकिन धरातल पर विकास नजर नहीं आता।
इतना ही नहीं भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सफल रही है और 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
आपको बता दे लोहाघाट विधानसभा को लेकर उन्होंने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। साथ ही आरोप लगाया कि आदर्श जिले के नाम पर सरकार ने लोहाघाट की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया।